लगभग 3000 से ज्यादा आबादी वाले 12 पुरवा की ये बेनीगद्दौपुर ग्रामसभा उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील के 11 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की ओर बसी है, बेनीगद्दौपुर ग्राम पंचायत के शासन क्षेत्र में कुल 12 पुरवा आते हैं। बेनीगद्दौपुर के पडोसी गांव चरावां ,बरांव, कोदैला हैं । बेनीगद्दौपुर को आस-पास के क्षेत्रों में गैनी बाज़ार के नाम से भी जाना जाता है। बेनीगद्दौपुर के प्रधान जो अभी 2021 के आम चुनाव में चुने गए हैं सुरेश सिंह 'कक्कू' जी हैं। बी डी सी का पद अरविन्द कुमार जी के पास है तो वहीं कोटा संबंधी काम दीप कुमार दूबे जी संभाल रहे हैं। बेनीगद्दौपुर एक प्यारा-सा गांव है जो बीकापुर से जाना बाजार रोड के बीच बीकापुर से 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
बेनीगद्दौपुर में समस्त ग्रामसभा वासियों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उपलब्ध है। यहां योग्य चिकित्सकों के द्वारा आम जनमानस की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का निदान या तो न के बराबर शुल्क अथवा मुफ्त किया जाता है। यहां कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के लिए वैक्सीनेशन की भी सुविधा है। आप आवश्यकता अनुसार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके लोकेशन देख सकते हैं।
बेनीगद्दौपुर में सरकारी प्राथमिक विद्यालय सबसे उत्तम सुविधाओं से लैस है। यहां का सुन्दर पर्यावरण पढ़ाई के लिए अनुकूलित है। यहां पढ़ाई के लिए आधुनिक शिक्षा तकनीकों का भी उपयोग किया जाता है। यहां शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक विशाल खेल का मैदान भी है। यह कंपोजिट विद्यालय है, प्राथमिक शिक्षा के आलावा उच्चतर माध्यमिक शिक्षा की भी व्यवस्था है।
गावों में ज्यादातर बीमारियां जैसे मलेरिया, डेंगू, टायफाइड आदि अशुद्ध पानी पीने से पनपती हैं। इस समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने बेनीगद्दौपुर में लोगों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुद्ध जल हैंडपंप लगवाने का कार्य कर रही है। कार्य प्रगति पर है, जल्दी ही सभी ग्रामसभा वासियों को शुद्ध जल के लिए कनेक्शन मिलने वाला है। जिस से समस्त ग्रामसभा वासियों को शुद्ध जल सीधे उनके घर तक मिल सकेगा।
आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसे 23 September, 2018 को पूरे भारत मे लागू किया गया था। 2018 के बजट सत्र में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने इस योजना की घोषणा की। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है।
इस योजना के तहत सभी किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रूपया मिल रहा है। 1 दिसम्बर 2018 से लागू यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹ 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाता है और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है। अर्थात प्रत्येक 4 माह के बाद किसान को 2 हजार की सहायता राशि दी जा रही है।
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण संचालित योजना है इस योजना का शुभारम्भ 25 जून,2015 को हुआ। इस योजना का उद्देश्य 2023 तक सभी को घर उपलब्ध करना है। इस के लिए सरकार 20 लाख घरो का निर्माण करवाएगी जिनमे से 18 लाख घर झुग्गी –झोपड़ी वाले इलाके में बाकि 2 लाख शहरों के गरीब इलाकों में किया जायेगा।
Benigaddaupur, Bikapur Ayodhya - 224203, beni gaddopur, Gaini Bazar, गैनी बाज़ार अयोध्या, बेनीगद्दौपुर बीकापुर अयोध्या 224203, बेनीगद्दौपुर गांव, चरावां के निकट बाजार, बीकापुर क्षेत्र, गोशाईंगंज 276, थाना तारून क्षेत्र, तहसील बीकापुर के अंतर्गत गांव, Beni gaddopur, beni gaddopur website, beni gaddopur official website, beni gaddopur Bikapur ayodhya, beni gaddopur village website, beni gaddopur village information, beni gaddopur 224203, beni gaddopur details, Beni Gaddopur Village - Faizabad, Beni Gaddopur Pin Code - Uttar Pradesh, Beni Gaddau Pur Village in Bikapur (Faizabad) Uttar Pradesh, Beni Gaddopur, Ayodhya | Grampanchayat, डाक घर beni gaddopur, faizabad, Gram Panchayat: Beni Gaddopur,Information about Beni Gaddopur Tarun Faizabad Beni Gaddopur Tarun Faizabad Beni Gaddopur Tarun Faizabad Uttar Pradesh,The pin code for Beni Gaddopur is 224203. Beni Gaddau Pur, Beni Gaddowpur Village, रामपुर भगन Market, Benigaddaupur Village, pincode 224203, Website Benigaddaupur Ki, Official Website Of Benigaddaupur Village, Bikapur-Jana Bazar रोड पर स्थित गांव..